{"_id":"6804fa1f9058d8c7970afd59","slug":"video-a-group-of-wild-elephants-seen-in-residential-areas-dozens-of-villages-on-alert-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाकों में दिखा जंगली हाथियों का दल, अलर्ट पर दर्जनों गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाकों में दिखा जंगली हाथियों का दल, अलर्ट पर दर्जनों गांव
रायगढ़ जिले में रविवार की शाम जंगली हाथियों के एक दल को रेल लाइन पार करके रिहायशी इलाकों में घुसते हुए देखा गया है। जिसके बाद से आधे दर्जन से अधिक गांव में अलर्ट जारी करके ग्रामीणों को जंगल नही जाने की अपील की गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले आमगांव परिसर के 368 आरएफ में विचरण कर रहे जंगली हाथियों का दल को रेल लाइन पार करके 369 आरएफ बायसी परिसर की ओर बढ़ते हुए देखा गया है। जिसके बाद से वन विभाग की टीम एवं हाथी मित्र दल के सदस्य उस क्षेत्र के प्रेमनगर, दुलियामुड़ा, कोयलार, बीजापतरा के अलावा आसपास के अन्य गांव के ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में जंगली हाथियों के विचरण की जानकारी देते हुए किसी भी हाल में जंगल की तरफ नही जाने की अपील की गई है।
विदित रहे कि धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों सौ से अधिक जंगली हाथियों का दल अलग-अलग दलों में अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य भी लगातार हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखते हुए लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अलर्ट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।