सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Both road and pedestrian routes to cross the Beas river are completely closed thousands of people are troubled

Mandi: ब्यास नदी के आर पार जाने के लिए सड़क व पैदल चलने वाले दोनों मार्ग पूरी तरह बंद, हजारों लोग परेशान

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:48 PM IST
Mandi Both road and pedestrian routes to cross the Beas river are completely closed thousands of people are troubled
मंडी जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों की हजारों जनता को आ रही समस्या के चलते हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने स्थानीय लोगों की टीम के साथ एक बार फिर से कून का तर में क्षतिग्रस्त पुल व निर्माणाधीन पुल की साइट का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रकाश ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य रूप लाल ठाकुर, सुंदर सिंह , हिम्मत राम ठाकुर व पुन्नू राम आदि भी साथ थे। कुशाल भारद्वाज ने सत्ता पक्ष व विपक्ष पर हजारों जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्या की फिक्र किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी हिमाचल प्रदेश की एक प्रमुख नदी है। मंडी जिले की कोटली तहसील व जोगिंदर नगर को सड़क मार्ग से आपस में जोड़ने के लिए 1990 के दशक में एक डबल लेन ट्रैफिक ब्रिज बनाया गया था। इस पुल के बनने से मंडी, सदर, जोगिंदर नगर, द्रंग व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों की हजारों जनता को फायदा मिला था। 21 महीने पहले 9 जुलाई 2023 को ब्यास नदी में आई बाढ़ में इस पुल के बहने के बाद से जनता की समस्याओं को सुनने तथा आवागमन को सुचारू करवाने के लिए सरकार व विभाग पर दवाब डालने के लिए ये उनकी 13वीं स्पॉट विज़िट थी। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। मंडी, जोगिंदर नगर व द्रंग विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के विधायक हैं और अब तो सांसद भी भाजपा की ही हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार को सेतु बंधन योजना के तहत डबल लेन पुल बनाने का जो प्रस्ताव भेजा गया था उसे भाजपा की केंद्र सरकार ने रिजेक्ट कर दिया और भाजपा के तीनों विधायक और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने इसे मंजूर करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। पुल बहने के 21 महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार आवाजाही बहाल करने में नाकाम रही है। अब तो हालत यह है कि पैदल आवाजाही भी बंद है। कुशाल भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा डबल लेन पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत न करने से उन्हें निराशा भी हुई और राज्य सरकार को सस्पेंशन बैली ब्रिज के निर्माण के लिए जो 3 करोड़ 16 लाख रु .प्रस्ताव भेजा था उस पर लगातार आवाज उठा कर राज्य सरकार ने आखिर 2 करोड़ रुपया स्वीकृत कर धनराशि जारी की, जिससे इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ हुआ, लेकिन पुल का निर्माण कार्य अभी सुस्त रफ्तार से चला है, जिस पर तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कून का तर में नए पुल की स्वीकृति और इसका निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए सड़क से लेकर विभाग तक और जिला परिषद से लेकर सरकार के दरबार तक उन्होंने हर कदम पर संघर्ष किया है। गत दिनों पैदल चलने वाले पुल के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया और इसे भी स्वीकृत करवाया। लेकिन जिस सुस्त गति से कार्य हो रहा है वह चिंता की बात है। क्योंकि नदी के आर पार पैदल आवाजाही भी बंद है और स्कूली बच्चे अब स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के सभी नेता जनता की इस समस्या के प्रति खामोश हैं। किसी को जनता की चिंता ही नहीं है। कुशाल भारद्वाज ने मांग की थी कि जब तक ट्रैफिक ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तब तक राजाओं के टाइम के पैदल चलने वाले पुल में लकड़ी बिछवाकर इसे लोगों के चलने योग्य बनाया जाए, ताकि गर्मियों में ब्यास नदी में पानी बढ़ने पर भी लोग नदी के दोनों ओर आ-जा सकें। इसके बाद इस पुराने लकड़ी के पुल के जीर्णोद्धार को भी स्वीकृति मिली तथा कार्य भी शुरू हुआ। लेकिन अब इसका कार्य भी रोक दिया गया है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि बड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू हुए 5 महीने हो गए हैं, लेकिन निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने लकड़ी के पुल को 10 दिन में तैयार करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बंगाल हिंसा के विरोध में राम जानकी मंदिर से निकाली पदयात्रा

20 Apr 2025

कानपुर में मोबाइल लुटेरे को पकड़कर युवती ने जमकर पीटा

19 Apr 2025

बंगाल में हुई हिंसा के विरोध विहिप ने किया प्रदर्शन

19 Apr 2025

लखनऊ के दिलकुशा में साधो जग दर्शन का मेला, सूफ़ी डांस से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता।

19 Apr 2025

हाईस्कूल में आदित्य ने हरिद्वार में पाया दूसरा स्थान, तीन से चार घंटे की रोजाना पढ़ाई

19 Apr 2025
विज्ञापन

Khandwa: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले खंडवा कलेक्टर गुप्ता का होगा सम्मान, सीएम यादव करेंगे सम्मानित

19 Apr 2025

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, लगाए नारे

19 Apr 2025
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने बंगाल की घटना पर जताया आक्रोश, विपक्षी पार्टियां के नेताओं पर लगाए आरोप

19 Apr 2025

लखनऊ: भारतीय आदर्श योग संस्थान के स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत नाटक अकादमी में नृत्य करते कलाकार

19 Apr 2025

उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाया

19 Apr 2025

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलीगढ़ में बाल स्वयसेवक विभोर के घर जाकर की चर्चा

19 Apr 2025

Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद में कैसे गिरी इमारत, एक परिवार के 8 लोगों की मौत

19 Apr 2025

ललितपुर में सूदखोरों की धमकियों से त्रस्त सफाई कर्मचारी, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

19 Apr 2025

MP News: कटनी में बच्चों को शराब पिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नेता ने NCPCR में की शिक्षक की शिकायत

19 Apr 2025

Shajapur News: जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मोबाइल टार्च की रोशनी में घायल युवक को लगाए गए टांके

19 Apr 2025

Betul News: बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुन एक्शन में आए कलेक्टर, गाड़ी में बैठाकर गांव पहुंचे; दिलवाया कब्जा

19 Apr 2025

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने के मलबे से लोगों को बचाने वाले युवा सोनू की कहानी

19 Apr 2025

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को नशीला पानी पिलाकर लूटा

हाईस्कूल में लोकेश कर्नाटक ने पाया प्रदेश की सूची में आठवां स्थान

19 Apr 2025

Alwar News: अलवर में सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरी, तीन छात्राएं गंभीर घायल; लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा

19 Apr 2025

Uttarakhand Board Result:  खानदान में पहले टॉपर की खुशी से छलके पिता के आंसू

Barwani News: 387 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सामूहिक विवाह में राज्यपाल और मंत्री ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

19 Apr 2025

Bihar News: पुलिस ने विरोध जता रही महिलाओं पर चटकाई लाठियां, वीडियो में सामने आई वजह

19 Apr 2025

Uttarakhand Board Result: फटे जूते पहनकर चढ़ी सफलता की सीढ़ी, आईएएस बनकर गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उठाना है अहम कदम

अयोध्या: राजू दास बोले- बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, ममता बनर्जी के खिलाफ पूरे देश में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ करेगा प्रदर्शन

19 Apr 2025

Gwalior News: डिप्टी सीएम शुक्ल बोले- प्रदेश में डॉक्टरोंं के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा, योजना की घोषणा की

19 Apr 2025

अयोध्या में पद्मभूषण एन राजम के वायलिन और अनुज मिश्रा के कथक पर झूमे श्रोता

19 Apr 2025

जानकारी के अभाव में साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग: पुलिस की पाठशाला में बोले एएसपी

19 Apr 2025

शामली में इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में डीएम और एसएसपी ने बावरिया समाज संग की बैठक

19 Apr 2025

शामली में किसान इंटर कॉलेज के सभागार में हुई किसान गोष्ठी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed