{"_id":"6804aa587a5954bd600495dd","slug":"video-sp-oath-to-200-people-involved-in-crimes-to-remain-crime-free-in-sahibabad-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराध से जुड़े लोगों को थाने में बुलाकर एसपी ने दिलाई अपराध मुक्त रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध से जुड़े लोगों को थाने में बुलाकर एसपी ने दिलाई अपराध मुक्त रहने की शपथ
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में बीते 10 सालों में तरह-तरह के अपराध करने वाले या किसी भी तरह के अपराधों में शामिल रहे 200 से ज्यादा लोगों को रविवार को लिंकरोड थाने में अपराध मुक्त रहने की शपथ दिलाई। एसपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि लिंकरोड और साहिबाबाद थाना क्षेत्र में करीब 200 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया था जिन्होंने बीते 10 सालों में अपराध किये थे या विभिन्न तरह के अपराधों में शामिल रहे थे। ऐसे लोगों को थाने में बुलाकर सत्यापन कर काउंसलिंग की गई जिसके बाद उन्हें अपराध मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सभी की निगरानी रखने के निर्देश भी सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।