सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Four shops burnt to ashes in a massive fire in JP Market of Bhairuda

Sehore News: भैरूंदा के जेपी मार्केट में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 07:59 AM IST
Sehore News: Four shops burnt to ashes in a massive fire in JP Market of Bhairuda
सीहोर जिले के भैरूंदा में आग लगने से चार दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गईं। भैरूंदा का जेपी मार्केट नगर का व्यस्ततम बाजार है। आग लगने से अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आने का डर बना हुआ था। आग काफी दूर से नजर आ रही थी। आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। भैरुंदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज, खांतेगांव, इछावर, सीहोर की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। करीब चार घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों का नुकसान बताया गया है।

जानकारी के अनुसार भैंरूदा नगर के जेपी मार्केट में एक साथ अनेक दुकानें बनी हुई हैं। यह नगर का व्यस्ततम बाजार है। बताया जाता कि शनिवार रात नौ बजे के करीब जेपी मार्केट में तहसील गेट पर स्थित सुपर बूट हाउस की दुकान में अचानक धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। देखते ही देखते यह विकराल आग में परिवर्तित हो गया। आग की चपेट में च्वाइस कलेक्शन, लोया जनरल स्टोर, नीलम बैंगल्स की दुकान भी आ गई। आग के कारण दुकान और उसमें रखा हुआ सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बूट हाउस के साइड में च्वाइस कलेक्शन की तीन मंजिला दुकान है। च्वाइस कलेक्शन की पूरी बिल्डिंग को आग ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि च्वाइस कलेक्शन की बिल्डिंग में पूरा सामान भरा हुआ था और आग से पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया। इसके अलावा आसपास की दुकानों में भी आग पहुंच गई। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- चीतों की पहली अंतर-क्षेत्रीय शिफ्टिंग कल, कूनो से गांधीसागर तक आठ घंटे सफर करेंगे 'पावक' और 'प्रभास'

व्यापारियों में फैली दहशत, रात में ही खाली कर दी दुकानें
जेपी मार्केट में लगभग हर प्रकार की दुकानें हैं और यह नगर का प्रमुख व्यस्ततम बाजार है। वैवाहिक सीजन के दौरान प्रतिदिन काफी व्यापार होता है। यहां पर किराना, कपड़ा, सराफा, रेडीमेड, बर्तन, जनरल स्टोर सहित अन्य दुकानें संचालित हैं। आग के कारण अन्य व्यापारियों में दहशत फैल गई और व्यापारी रात को दुकानें खाली करने में जुट गए। दमकलों के साथ में कई टैंकर भी आग बुझाने में जुटे रहे। आग की लपटें इतना ज्यादा उठ रही थी कि नगर में दूर तक देखी जा रही थी। आग की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी, गोपालपुर थाना प्रभारी भी टीम के साथ भैरूंदा पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन, पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

ये भी पढ़ें- कटनी में बच्चों को शराब पिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नेता ने NCPCR में की शिक्षक की शिकायत

चार घंटे तक भीषण आगजनी में दहशत में रहा भैरूंदा
भीषण आगजनी में चार घंटे से अधिक समय तक भैंरूंदा दहशत में रहा। आग बुझाने के लिए भैरुंदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज, खांतेगांव, इछावर, सीहोर की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने पहुंचीं, लेकिन बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आगजनी की सूचना पर नगर पंचायत की दो फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर व रेहटी की फायर ब्रिगेड से पहुंची थी। इस दौरान नगर पंचायत की एक फायर ब्रिगेड खराब हो गई। जिसके कारण कुछ समय तक आग बुझाने का काम समय पर नहीं हो सका। इससे आग और फैल गई। भीषण आगजनी की घटना से भेरूंदा करीब 4 घंटे तक दहशत में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बंगाल हिंसा के विरोध में राम जानकी मंदिर से निकाली पदयात्रा

20 Apr 2025

कानपुर में मोबाइल लुटेरे को पकड़कर युवती ने जमकर पीटा

19 Apr 2025

बंगाल में हुई हिंसा के विरोध विहिप ने किया प्रदर्शन

19 Apr 2025

लखनऊ के दिलकुशा में साधो जग दर्शन का मेला, सूफ़ी डांस से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता।

19 Apr 2025

हाईस्कूल में आदित्य ने हरिद्वार में पाया दूसरा स्थान, तीन से चार घंटे की रोजाना पढ़ाई

19 Apr 2025
विज्ञापन

Khandwa: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले खंडवा कलेक्टर गुप्ता का होगा सम्मान, सीएम यादव करेंगे सम्मानित

19 Apr 2025

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, लगाए नारे

19 Apr 2025
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने बंगाल की घटना पर जताया आक्रोश, विपक्षी पार्टियां के नेताओं पर लगाए आरोप

19 Apr 2025

लखनऊ: भारतीय आदर्श योग संस्थान के स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत नाटक अकादमी में नृत्य करते कलाकार

19 Apr 2025

उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाया

19 Apr 2025

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलीगढ़ में बाल स्वयसेवक विभोर के घर जाकर की चर्चा

19 Apr 2025

Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद में कैसे गिरी इमारत, एक परिवार के 8 लोगों की मौत

19 Apr 2025

ललितपुर में सूदखोरों की धमकियों से त्रस्त सफाई कर्मचारी, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

19 Apr 2025

MP News: कटनी में बच्चों को शराब पिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नेता ने NCPCR में की शिक्षक की शिकायत

19 Apr 2025

Shajapur News: जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मोबाइल टार्च की रोशनी में घायल युवक को लगाए गए टांके

19 Apr 2025

Betul News: बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुन एक्शन में आए कलेक्टर, गाड़ी में बैठाकर गांव पहुंचे; दिलवाया कब्जा

19 Apr 2025

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने के मलबे से लोगों को बचाने वाले युवा सोनू की कहानी

19 Apr 2025

बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को नशीला पानी पिलाकर लूटा

हाईस्कूल में लोकेश कर्नाटक ने पाया प्रदेश की सूची में आठवां स्थान

19 Apr 2025

Alwar News: अलवर में सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरी, तीन छात्राएं गंभीर घायल; लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा

19 Apr 2025

Uttarakhand Board Result:  खानदान में पहले टॉपर की खुशी से छलके पिता के आंसू

Barwani News: 387 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सामूहिक विवाह में राज्यपाल और मंत्री ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

19 Apr 2025

Bihar News: पुलिस ने विरोध जता रही महिलाओं पर चटकाई लाठियां, वीडियो में सामने आई वजह

19 Apr 2025

Uttarakhand Board Result: फटे जूते पहनकर चढ़ी सफलता की सीढ़ी, आईएएस बनकर गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उठाना है अहम कदम

अयोध्या: राजू दास बोले- बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, ममता बनर्जी के खिलाफ पूरे देश में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ करेगा प्रदर्शन

19 Apr 2025

Gwalior News: डिप्टी सीएम शुक्ल बोले- प्रदेश में डॉक्टरोंं के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा, योजना की घोषणा की

19 Apr 2025

अयोध्या में पद्मभूषण एन राजम के वायलिन और अनुज मिश्रा के कथक पर झूमे श्रोता

19 Apr 2025

जानकारी के अभाव में साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग: पुलिस की पाठशाला में बोले एएसपी

19 Apr 2025

शामली में इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में डीएम और एसएसपी ने बावरिया समाज संग की बैठक

19 Apr 2025

शामली में किसान इंटर कॉलेज के सभागार में हुई किसान गोष्ठी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed