सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   VIDEO : Villagers again opened front against teacher in Raigarh false complaint against five people

VIDEO : रायगढ़ में शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने फिर खोला मोर्चा, पांच लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत

Raigarh bureau रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:37 PM IST
VIDEO : Villagers again opened front against teacher in Raigarh false complaint against five people
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ गांव के ग्रामीणों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने शिक्षक के द्वारा ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम आमापाली गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने आज जूटमिल थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव के एक शिक्षक जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी के द्वारा गांव के ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार करने के अलावा झुठे केस में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जयप्रकाश पटेल द्वारा हमारे गांव आमापाली के शासकीय भूमि एवं लोकशक्ति तालाब खसरा नं. 105 लगभग 2 एकड़ को अवैध रूप से कब्जा किया है। ग्राम पंचायत आमापाली के समस्त पंच, सरपंच, कोटवार एवं समस्त ग्रामवासियों ने अवैध कब्जा को रोके जाने पर जयप्रकाश पटेल द्वारा अपने धन और पद का रौब दिखाकर धमकी व गाली देते हुए कहा गया कि जो भी सामने आएगा उसकों नहीं छोडूंगा और फँसा दूंगा। पांच लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जयप्रकाश पटेल ने गांव के युवाओं एवं शासकीय कर्मचारियों को भी फँसाने की धमकी दी गई। साथ ही साथ वह अपने भाई ओमप्रकाश पटेल और मामा फतेचंद्र पटेल को साथ लाकर कुछ व्यक्तियों को जान से मारने की भी धमकी दी गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जयप्रकाश पटेल के द्वारा गांव के ललित गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता के अलावा मनोज गुप्ता के खिलाफ जूटमिल थाने में झूठा केस भी दर्ज कराया गया है जिसके विरोध में आज पूरा गांव थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। जनदर्शन में कर चुके हैं शिकायत आमापाली गांव के ग्रामीणों ने पिछले दिनों 11 दिसंबर को शासकीय भूमि लगभग दो एकड़ जिसके अंदर लोकशक्ति तालाब भी है, उस पर जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी निवासी डूमरपाली तहसील पुसौर के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने कहा था कि शिक्षक के पैतृक गांव में स्वयं का मकान और कृषिभूमि होनें के बाद भी उनके द्वारा अवैध कब्जा कर अपना व्यावसायिक केंद्र बना लिया गया है। जिसे हटाने हेतु समस्त ग्रामवासी आमापाली एवं ग्राम पंचायत आमापाली के द्वारा प्रस्ताव पारित कर आवेदन पुसौर तहसीलदार को शिकायत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट हाल में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

27 Dec 2024

VIDEO : भीमताल सड़क हादसा...सीएम धामी के सामने घायल के परिजनों का छलका दर्द

27 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में बारिश से तापमान में गिरावट

VIDEO : कमरे में मिली महिला की खून से सनी लाश, राॅड से मारकर हत्या की आशंका; पूछताछ में बेटे ने लगाया आरोप

27 Dec 2024

VIDEO : नारनाैल में बादलों की गर्जना के साथ बारिश

विज्ञापन

VIDEO : हिसार में बरसात से गिरा पारा

27 Dec 2024

चेयरपर्सन को राहत... अविश्वास प्रस्ताव से तीन पार्षदों ने शपथ पत्र वापिस लिया

27 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली के सरौली गांव में पानी निकासी के लिए सीवर पाईप लाईन बिछाए जाने से ग्रामीणों में हर्ष

27 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर के ग्राम रोजगार सेवक का निधन, ब्लॉक कर्मचारियों ने जताया शोक

27 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में साइकिल विवाद, मजदूरों ने किया हंगामा, मैनेजर पर आरोप

27 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंबेडकर पर बयान का विरोध, गृह मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

27 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर एसपी ने शाहगंज कोतवाली का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में हलचल

27 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम में रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

26 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू पर पुलिस का हंटर, तालाब की मछलियों की हुई नीलामी

26 Dec 2024

VIDEO : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर भाई को पीटा

26 Dec 2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के उद्योगों में 23 साल बाद भी नहीं पहुंचा पानी, सीवर लाइन भी चौक

26 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ के लाल डिग्गी पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

26 Dec 2024

Khandwa: ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग पावर परियोजना का उद्घाटन, मिलेगी 278 मेगावाट सस्ती बिजली

26 Dec 2024

VIDEO : आजमगढ़ के 730 गांवों में वितरित होंगे 43 हजार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्ड, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी होंगे शामिल

26 Dec 2024

VIDEO : सोनभद्र में टीपर पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस से तीखी नोक-झोंक

26 Dec 2024

VIDEO : डीसीएम ने स्कूली ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्रा व चालक की मौत, हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा

26 Dec 2024

VIDEO : भदोही में अंर्तराज्यीय कुश्ती का आयोजन, पहलवानो ने दिखाया जौहर

26 Dec 2024

VIDEO : पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए 5.84 करोड़ आवंटित, 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का होना है निर्माण

26 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में चोरों ने पांच घरों को खंगाला, तीन से 11 लाख के आभूषण व तीन लाख नकदी उड़ाया

26 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में धरने पर बैठे ग्रामीण, पोल्ट्री फार्म हटाने की मांग, पांच घंटे तक चला प्रदर्शन

26 Dec 2024

VIDEO : जेसीबी से ढहाए गए 50 से ज्यादा कच्चे पक्के अवैध निर्माण

26 Dec 2024

Dausa News: परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, जिला परिवहन अधिकारी बोले- कार्रवाई करेंगे

26 Dec 2024

VIDEO : ट्रांस गंगा सिटी में एक साथ रोपे गए थे दो हजार पौधे, देखरेख के अभाव में सूखे

26 Dec 2024

VIDEO : नौ महीने से फरार हत्यारोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

26 Dec 2024

VIDEO : प्रधानमंत्री घरौनी लांच करेंगे, हमीरपुर में 6221 घरौनियों का किया जाएगा वितरण

26 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed