{"_id":"69c66cf6328390de8e00dee9","slug":"ek-dulha-do-dulhan-bastar-news-c-1-1-noi1498-4096404-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में एक अनोखा विवाह: एक दूल्हे ने दो दुल्हन संग लिए सात फेरे, दोनों प्रेमिकाओं के परिवार थे राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में एक अनोखा विवाह: एक दूल्हे ने दो दुल्हन संग लिए सात फेरे, दोनों प्रेमिकाओं के परिवार थे राजी
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 06:09 PM IST
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में हाल ही में एक अनोखी शादी चर्चा का केंद्र बन गई है, जहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में विवाह रचाया। यह त्रिकोणीय विवाह क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बैलगांव निवासी हितेश यादव का दोनों युवतियों—फूलबती नाग और यामिनी देहारी—से पूर्व से ही प्रेम संबंध था। हितेश ने सबसे पहले शंकरपुर (फरसगांव) निवासी फूलबती को विवाह का प्रस्ताव दिया, लेकिन उस समय उसने मना कर दिया। इसके बाद हितेश ने बनियागांव (धनोरा) निवासी यामिनी को शादी के लिए प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।
हालांकि, बाद में फूलबती ने भी विवाह के लिए सहमति जताई। ऐसे में तीनों पक्षों और उनके परिवारों ने आपसी सहमति से इस अनोखे विवाह का निर्णय लिया। खास बात यह रही कि दोनों दुल्हनों के परिवार बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
इस विवाह में ओबीसी और आदिवासी समाज के लोगों सहित ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी रही। बताया जा रहा है कि पूरे कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और सहमति का माहौल देखने को मिला।
हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी समाज की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।