{"_id":"69953e67a9d73807910114e0","slug":"kondagaon-me-yaun-shoshan-maamle-me-2-arrest-bastar-news-c-1-1-noi1498-3964866-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"छ्त्तीसगढ़: कोंडागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े, एक वकील और दूसरा पूर्व भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छ्त्तीसगढ़: कोंडागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े, एक वकील और दूसरा पूर्व भाजपा नेता
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:22 AM IST
कोंडागांव जिले में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी प्रभावशाली पृष्ठभूमि से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कोंडागांव निवासी सलीम रजा मेमन और गांधीवार्ड निवासी असलम खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। बाद में प्रकरण की डायरी रायपुर से कोंडागांव थाना कोतवाली भेजी गई, जहां अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी असलम खान (48 वर्ष) को 14 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। असलम खान पेशे से वकील है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इसके बाद दूसरे आरोपी सलीम रजा मेमन (42 वर्ष) को 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। सलीम रजा मेमन नहरपारा कोंडागांव का निवासी है, जो कबाड़ी व्यवसाय से जुड़ा है और वह भाजपा कोंडागांव अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार किया है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।