{"_id":"6a181a121188224aec027586","slug":"leopard-terror-on-the-border-of-kanker-atmosphere-of-fear-prevails-among-the-people-bastar-news-c-1-1-noi1494-4331692-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में सनसनी, एक युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में सनसनी, एक युवक को किया घायल
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 06:33 PM IST
Link Copied
कांकेर जिले के सीमा पर इन दिनों एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा हुआ है। तेंदुए के आतंक के बीच एक युवक भी उसके हमले से घायल हो चुका है। तेंदुए के इस आतंक के चलते ग्रामीणों के बीच एक दहशत फैल गई है। लोग अकेले निकलने में भी कतरा रहे हैं। वही इस घटना के बाद से वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए के लिए निगरानी कर रहे है।
बता दे कि कांकेर-धमतरी सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वही गाँव में आये तेंदुए ने एक युवक को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कोडमुड़ गांव में तेंदुए के हमले से दहशत का माहौल बन गया है। गांव के एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी इसी इलाके में तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।