Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: The Muslim community celebrated Eid-ul-Adha with great joy and enthusiasm; hands were raised in prayer, seeking peace and harmony for the nation and the state
{"_id":"6a17e3a8e67ceab3310ffd54","slug":"video-sirmour-the-muslim-community-celebrated-eid-ul-adha-with-great-joy-and-enthusiasm-hands-were-raised-in-prayer-seeking-peace-and-harmony-for-the-nation-and-the-state-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद-उल-अजहा, देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए उठे हाथ, मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद-उल-अजहा, देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए उठे हाथ, मांगी दुआ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 12:11 PM IST
Link Copied
जिला सिरमौर में ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय नाहन में वीरवार को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद, कैप्टन सलीम अहमद समेत समुदाय के अन्य लोग भी मौजूद रहे। जामा मस्जिद कच्चा टैंक के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद उल अजहा की सभी को मुबारकवाद देते हुए कहा कि ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। प्रदेश और देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए आज का दिन पवित्र कुर्बानी का दिन माना जाता है। आज का दिन नबी हजरत इब्राहिम और उनके बेटे की याद में मनाया जाता है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि आज का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत का दिन है और बहुत बड़ा त्यौहार है। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह त्यौहार अपने घरों में अपने परिवार के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाए। कुर्बानी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें ताकि किसी की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे और समुदाय को बदनाम न होना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।