Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Cooler prices also increased due to increasing heat in Delhi
{"_id":"6a17eac469d763d1f6097d42","slug":"video-cooler-prices-also-increased-due-to-increasing-heat-in-delhi-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल दिल्ली: पंखे हुए बेअसर, कूलरों के दामों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेहाल दिल्ली: पंखे हुए बेअसर, कूलरों के दामों में लगी आग
राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से केवल पंखे के सहारे रहना लगभग असंभव हो गया है। ऐसे में कूलर और एसी की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन बढ़ती मांग के बीच बाजार में कूलरों के दाम भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।
बाजारों में इस बार लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के कूलरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल की तुलना में कूलरों के दाम 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। खासतौर पर छोटे और मध्यम वर्गीय परिवार, जो एसी के बजाय कूलर को बेहतर विकल्प मानते हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाजारों में बिकने वाले लोकल कूलर भी इस बार महंगे दामों पर उपलब्ध हैं। लोगों का कहना है कि लोकल कूलरों पर केवल एक सीजन की गारंटी दी जा रही है, इसके बावजूद कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। वहीं कंपनी के ब्रांडेड कूलरों की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। कई बड़े ब्रांडों के कूलर पिछले साल के मुकाबले हजारों रुपये महंगे बिक रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ मांग अचानक बढ़ गई है। मोटर, प्लास्टिक बॉडी और अन्य उपकरणों की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर ग्राहक बढ़ी कीमतों के बावजूद मजबूरी में कूलर खरीदने को तैयार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिलचिलाती गर्मी में बिना कूलर या एसी के जीना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे घरों और घनी आबादी वाले इलाकों में रात के समय गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दुकानदारों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ी तो कूलर और एसी की मांग में और तेजी आएगी, जिससे कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।