{"_id":"603f89afe9d6612c3c24469e","slug":"haridwar-kumbh-mela-2021-nirajani-akhara-royal-peshwai-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar kumbh Mela 2021: धूमधाम से शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, देखें वीडियो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar kumbh Mela 2021: धूमधाम से शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई, देखें वीडियो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Mar 2021 06:36 PM IST
Niranjani Akhara और Anand अखाड़े की भव्य Peshwai निकलने के साथ ही बुधवार को हरिद्वार kumbh Mela 2021 का
विधिवत आगाज हो गया। शाही अंदाज में ऊंट, घोड़े और हाथी के साथ पेशवाई निकली। इस दौरान पेशवाई के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर
जनसैलाब उमड़ा पड़ा। दोनों अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों और संतों पर हेलीकॉप्टर और घरों की छतों से फूलों की बारिश हुई। दर्शकों ने जगह-जगह
शोभायात्रा का स्वागत कर संतों का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में शिव तांडव नृत्य, महिला बैंड, ऊंट, हाथी और शाही सिंहासन पर सवार संतों की झांकियां
दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में घूमने के बाद पेशवाई शाम छह बजे श्री निरंजनी अखाड़े की स्थायी छावनी पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।