{"_id":"5f7750738ebc3e9b881751fd","slug":"uttarakhand-congress-workers-protest-on-dobra-chanthi-bridge-see-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डोबरा-चांठी पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, गेट तोड़कर एप्रोच पुल पर चढ़ाए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डोबरा-चांठी पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, गेट तोड़कर एप्रोच पुल पर चढ़ाए वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Oct 2020 09:12 AM IST
Link Copied
Uttarakhand के Tehri में Dobra Chanthi Bridge पुल पर Congress कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पुल का गेट तोड़ दिया। साथ ही मुख्य पुल की बैरिकेडिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं लोकार्पण से पहले ही एप्रोच पुल पर वाहन भी दौड़ा दिए। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से पुल के गेट पर लगे ताले की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया पुल का निर्माण दो महीने पहले ही हो गया था। लेकिन भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने में देरी कर रही है। बता दें कि टिहरी झील बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर में 14 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है। यह पुल न केवल लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगा बल्कि इस पर लगी मल्टी कलर लाइटिंग से यह आकर्षण का केंद्र भी होगा। पीएम मोदी को हाल ही में पुल का लोकार्पण करना था। लेकिन लोकार्पण कार्यक्रम को सिक्योरिटी ऑडिट के चलते अभी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।