{"_id":"5f734f1dec99de5c8e64d4ca","slug":"unlock-5-0-mussoorie-hotels-80-percent-rooms-booked-for-weekend-see-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Unlock-5.0: वीकेंड के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी 'फुल', होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक, देखें वीडियो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-5.0: वीकेंड के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी 'फुल', होटलों में 80 फीसदी कमरे बुक, देखें वीडियो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Sep 2020 08:44 PM IST
Link Copied
पहाड़ों की रानी Mussoorie सैलानियों से गुलजार होने लगी है। सरकार के Covid 19 नियमों में ढील देते ही यहां Tourist की संख्या में इजाफा होने लगा है। अनलॉक-5 के पहले वीकेंड के लिए होटलों में 80 प्रतिशत कमरे अभी से बुक हो गए हैं। इससे छह महीने से आर्थिक संकट झेल रहे होटल संचालकों के चेहरे भी खिलने लगे हैं।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सहानी ने बताया कि शनिवार और रविवार को मसूरी के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ रही। अगले वीकेंड पर 80 प्रतिशत कमरो की बुकिंग होना अच्छा संकेत है। वहीं, कोतवाल देवेंद्र असवाल का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस तैनात की जा रही है। वीकेंड में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। भले ही पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए कोविड टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दे दी गई है, लेकिन उनके लिए देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन का पालन जरूरी है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जहां पर्यटकों के आनंद में कोई खलल न पड़े वहीं, कोविड19 संक्रमण से लड़ाई में भी कोई बाधा न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।