{"_id":"5f6e0f708ebc3e9bae32b286","slug":"kisan-curfew-video-protest-in-uttarakhand-against-the-farmers-bill-highway-jammed","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kisan Curfew Video: किसान बिल के विरोध में उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Curfew Video: किसान बिल के विरोध में उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन, हाईवे किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Sep 2020 09:11 PM IST
Link Copied
Kisan Bill के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने Uttarakhand के Dehradun, Roorkee और आसपास के क्षेत्रों में केंद्र सरकार के खिलाफ Protest किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गुड़ मंडी के बाहर हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया और जिससे जाम लग गया। किसान नेता केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को तत्काल वापस करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष गुलशन और जिला अध्यक्ष महकार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड के पास रुड़की में प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। खानपुर में खादर किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गुड मंडी के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने भी कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।