{"_id":"5f688f138ebc3e80fa1ccf51","slug":"mussoorie-aap-party-protest-against-shifan-court-encroachment-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मसूरी में अतिक्रमण हटाने पर आप का बवाल, पुलिस की गाड़ी के आगे ले गए बेघर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मसूरी में अतिक्रमण हटाने पर आप का बवाल, पुलिस की गाड़ी के आगे ले गए बेघर हुए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 05:02 PM IST
Mussoorie में शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों और Aap पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ गांधी चौक पर निकाली जा रही विरोध rally को Police ने रोका। सोमवार को निकाली गई विरोध रैली में पुलिस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने आप पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन प्रसाली को हिरासत में ले लिया।
जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप के आगे लेटकर पुलिस का घेराव किया और पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर पालिका का घेराव किया। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। आप पार्टी का विरोध देखते हुए नगर पालिका परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। शिफन कोर्ट में सरकारी भूमि पर बस्ती बसी हुई है और कुल 84 परिवार यहां रह रहे थे। मामले में कोर्ट की ओर से जारी स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।