{"_id":"5f60e7fa8ebc3e57be55340d","slug":"himachal-congress-first-protest-outside-speaker-s-office-then-walkout-from-house","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांग्रेस का पहले विधानसभा अध्यक्ष के दफ्तर के बाहर धरना, फिर सदन से वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांग्रेस का पहले विधानसभा अध्यक्ष के दफ्तर के बाहर धरना, फिर सदन से वाकआउट
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Sep 2020 09:42 PM IST
विधानसभा के मानसून सत्र की सातवें दिन मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष विस अध्यक्ष विपिन परमार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ मंत्रियों की बेनामी संपत्ति के मुद्दे पर सारा काम रोककर नियम-67 में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा मांगी। सदन में अध्यक्ष ने इस चर्चा पर सरकार की टिप्पणी आने के बाद फैसला लेने की बात कही तो विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों के इस व्यवहार की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निंदा की। इसके बाद विपक्ष की गैरहाजिरी में ही प्रश्नकाल शुरू हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।