{"_id":"5f5e118ab641ec21b8421cc0","slug":"uttarakhand-video-cm-trivendra-singh-rawat-cut-crops-in-pauri","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेतों में काटी धान की फसल, देखकर हैरान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेतों में काटी धान की फसल, देखकर हैरान हुए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Sep 2020 06:11 PM IST
Uttarakhand के Pauri पहुंचे CM Trivendra Singh Rawat कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। उनका काफिला कलगीखाल ब्लाक के एक गांव से गुजर रहा था। मुख्यमंत्री ने एक खेत में धान काटते कुछ लोगों को देखा तो उन्होंने अपना वाहन वहीं रुकवा लिया। वे अचानक ही खेत में उतर गए और धान काट रहे युवक से दरांती लेकर धान की कटाई की। मुख्यमंत्री का यह किसान रूप देखकर आसपास के लोग भी उनकी सराहना किए बिना नहीं रह पाए। दरअसल, सीएम त्रिवेंद्र पौड़ी में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रवासी युवा कोरोना काल के इस संकट के दौर में आपदा को अवसर के रूप में बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पर्यटन के तहत 10 हजार बाइक दी जाएगी, जिसका दो साल का ब्याज सरकार देगी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी भवन पहाड़ी शैली में बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहे पहाड़ी शैली से बन रहे भवनों को एक फ्लोर ओर बनाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।