{"_id":"5f5f68c38ebc3e1c1b4f126c","slug":"himachal-vidhan-sabha-monsoon-session-sixth-day-congress-mla-walkout","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मानसून सत्र के छठे दिन सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मानसून सत्र के छठे दिन सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Sep 2020 06:27 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। दो बजे सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्ष ने कुल्लू के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को परेशान करने और उनके घर को सील करने के आरोप लगाए। विपक्ष ने एसपी कुल्लू को हटाने की मांग उठाई। इस बीच सीएम जयराम ठाकुर स्थिति साफ करने के लिए सदन में खड़े हुए तो उनके जवाब से असंतुष्ट प्रतिपक्ष हंगामा और नारेबाजी करता रहा। सीएम ने विपक्ष को कहा कि सारे मामले का राजनीतिकरण न करें और अपने साथी को संकट में न डालें। सीएम ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज है। इंतजार करें। कंगना रणौत की तरह यह लोग भी सहानुभूति जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। पर इनके साथ ऐसा नहीं होगा। सीएम के जवाब के बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल आरंभ करने की घोषणा करनी चाही तो कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।