{"_id":"5f624a8d79f5914ce361204b","slug":"video-search-operation-started-for-search-of-human-skeletons-in-kedarnath","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केदारनाथ में नर कंकालों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केदारनाथ में नर कंकालों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Sep 2020 10:57 PM IST
Uttarakhand में kedarnath disaster में मारे गए लोगों के skeleton की खोज के लिए search operation शुरू हो गया है। यह अभियान चार दिन तक चलेगा। नर कंकालों की खोज के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने टीम को केदारघाटी के अलग-अलग रूटों के लिए रवाना किया। ये टीमें गौरीकुंड और रामबाड़ा के आस पास के क्षेत्रों के नर कंकालों की खोज करेंगी। अभियान के पहले दिन टीम को पैदल मार्ग पर कोई भी नर कंकाल नहीं मिला। सर्च अभियान के दौरान मिलने वाले कंकालों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद कंकालों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि साल 2013 में 16/17 जून को केदारनाथ में आई जलप्रलय में हजारों लोग मारे गए थे। रेस्क्यू दलों ने चार हजार से ज्यादा शव बरामद किए थे, लेकिन उस दौरान कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह सालों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक नरकंकाल मिल चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।