{"_id":"5f6395798ebc3e4b3f5f09ba","slug":"haridwar-heavy-crowd-on-har-ki-pauri-during-coronavirus-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कोरोना संक्रमण के बीच हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़ तो सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, देखें वीडियो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कोरोना संक्रमण के बीच हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़ तो सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, देखें वीडियो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Sep 2020 10:28 PM IST
Haridwar में Pitra Amavasya के मौके पर तर्पण के लिए har ki pauri पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई वैसे-वैसे पुलिस प्रशासन के सारे दावे फेल होते चले गए। गंगा स्नान और तर्पण के दौरान सरकार की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ीं। न ज्यादातर लोग मास्क में नजर आए और न ही सोशल डिस्टेंसिंग ही देखने को मिली। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस प्रशासन ने तय किया था कि हरकी पैड़ी पर स्नान की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन गंगा सभा, तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों के विरोध बाद पुलिस को अपना फैसला बदलना पड़ा। पुलिस का कहना था कि हरकी पैड़ी पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी साथ ही नियम-कायदों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। लेकिन गुरुवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे हरकी पैड़ी पर भीड़ बढ़ती गई और पुलिस प्रशासन के सामने ही सारे नियम तार-तार होते गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।