{"_id":"5f6a4b94fd4fca645a458226","slug":"uttarakhand-boating-started-in-tehri-lake-after-six-month-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छह महीने बाद सैलानियों से गुलजार हुई टिहरी झील, शुरू हुई बोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छह महीने बाद सैलानियों से गुलजार हुई टिहरी झील, शुरू हुई बोटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Sep 2020 12:38 AM IST
Link Copied
Lockdown की वजह से छह महीनों से वीरान पड़ी Uttarakhand की Tehri Lake अब फिर से गुलजार होने लगी है। मंगलवार से झील में Boating शुरू हो गई है। रोमांच का ये सफर शुरू होते ही सैलानियों ने भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन स्थानीय लोगों के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार से आए 65 सैलानियों ने बोटिंग की। बोटिंग स्थल से 100 मीटर पहले सभी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें बोट में बैठने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि अनलॉक-4 की गाइड लाइन के अनुसार ही झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू की गई हैं। जहां बोट में 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठाई जा रही हैं वहीं पर्यटकों के साथ ही बोट संचालक, ऑपरेटर, हेल्पर, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को भी मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। झील में बोट संचालन शुरू होने से जहां बोट संचालकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है तो वहीं पर्यटक भी ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बता दें कि टिहरी झीम में कई तरह के वाटर स्पोर्टस कराए जाते हैं, लेकिन कोविड 19 की गाइड लाइन के तहत प्रशासन ने झील में केवल बोटिंग गतिविधि शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।