{"_id":"5f71bb1b4c36f647ec07449d","slug":"tourists-increased-at-taj-mahal-on-weekend","type":"video","status":"publish","title_hn":"'मिसाल-ए-मोहब्बत' के दीदार को बढ़ रही दीवानगी, वीकेंड पर तीन गुना हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मिसाल-ए-मोहब्बत' के दीदार को बढ़ रही दीवानगी, वीकेंड पर तीन गुना हुए सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 12:11 AM IST
Link Copied
कोरोना काल में भी ताजमहल के लिए दीवानगी कम नहीं हुई। 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोल दिए गए थे। महज सात दिन में ही ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। खासकर शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी। ताजमहल खुलने पर पहले दिन जहां 1235 पर्यटक आए थे, वहीं रविवार को पर्यटकों की संख्या 3512 हो गई। पर्यटन उद्योग सैलानियों में ताजमहल के प्रति दीवानगी से उत्साहित हुआ है। उद्यमियों का मानना है कि ताज पर सैलानियों की यह संख्या तब है, जब विदेशी उड़ानें और पर्यटक ट्रेनें बंद हैं और सैलानी केवल अपने वाहन से ही आ जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।