{"_id":"5f7318031d0112567f14f186","slug":"roorkee-ruckus-on-bhagwanpur-toll-plaza-see-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: टोल प्लाजा पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर हंगामा, देखें वीडियो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: टोल प्लाजा पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर हंगामा, देखें वीडियो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Sep 2020 04:49 PM IST
लोगों ने Bhagwanpur के निकट Toll Plaza पर Tax वसूली का विरोध करते हुए मंगलवार को भी Protest किया। लोग धरना देकर बैठ गए। विधायक ममता राकेश ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया था।
टोल प्लाजा पर सोमवार को शुल्क वसूली शुरू होते ही बस और ट्रक संचालकों ने विरोध कर दिया था। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहन संचालकों का कहना था कि स्थानीय वाहनों पर शुल्क से छूट होनी चाहिए। साथ ही टोल पर शुल्क वसूली के लिए स्थानीय लोगों को ही बतौर कर्मचारी नियुक्त करना चाहिए।
वाहन संचालकों ने कई अन्य मांगें भी रखीं। इस दौरान टोल प्लाजा के मैनेजर ने वार्ता कर सभी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का भरोसा दिया। करीब ढाई घंटे बाद शुल्क वसूली का काम शुरू हो सका।
गौरतलब है कि दिल्ली देहरादून हाईवे के फोरलेन का काम काफी हद तक पूरा होने के बाद टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश व भाजपा नेता सुबोध राकेश समेत कई लोगों ने काम अधूरा होने के बावजूद टोल प्लाजा शुरू करने का विरोध किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।