{"_id":"6a2c09d58931421809032921","slug":"video-faridabad-azad-fc-defeated-lucky-fc-4-1-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: आजाद एफसी ने लकी एफसी को 4-1 से हराया, तरुण-विपिन और अंगद चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: आजाद एफसी ने लकी एफसी को 4-1 से हराया, तरुण-विपिन और अंगद चमके
एनआईटी चार स्थित फुटबॉल मैदान पर खेले गए एक एकतरफा मुकाबले में आजाद एफसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लकी एफसी क्लब को 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच की शुरुआत से ही आजाद एफसी के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
मैच शुरू होते ही आजाद एफसी ने आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम के स्टार खिलाड़ी तरुण, विपिन और अंगद ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन गोल दाग दिए। इस ताबड़तोड़ हमले से लकी एफसी का डिफेंस पूरी तरह लड़खड़ा गया और आजाद एफसी ने मैच में 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
तीन गोल से पिछड़ने के बाद टीम के मुख्य खिलाड़ी लकी ने एक गोल कर अपनी टीम का खाता खोला और स्कोर 3-1 करके मैच में रोमांच लाने का प्रयास किया, पर आजाद एफसी के शोभित ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया और लकी एफसी की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हो सका और आजाद ए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।