{"_id":"69c1164ddac83368960c4fa8","slug":"video-iran-israel-conflict-now-has-direct-impact-on-faridabad-industries-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फरीदाबाद के उद्योगों पर दोहरी मार, पीएनजी के बाद अब डीजल के दामों ने बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फरीदाबाद के उद्योगों पर दोहरी मार, पीएनजी के बाद अब डीजल के दामों ने बिगाड़ा बजट
फरीदाबाद। पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल संघर्ष का सीधा असर अब फरीदाबाद के उद्योगों पर विभिन्न प्रकार से दिखने लगा है। वैश्विक अस्थिरता के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल और बाधित होती सप्लाई चेन ने जिले की 25 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है।। पहले पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अब औद्योगिक डीजल के दामों में 22 रुपये प्रति लीटर के उछाल ने उद्यमियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
जिले के उद्यमियों का कहना है कि लागत मूल्य में अचानक हुई इस वृद्धि ने उत्पादन गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कुछ समय पहले पीएनजी के दाम 72 रुपये से बढ़कर सीधे 122 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) तक पहुंच गए थे। अब औद्योगिक डीजल के दामों में 22 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी ने और परेशानी बढ़ा दी है। उद्यमियों का है कि युद्ध के चलते समुद्री व्यापार मार्ग प्रभावित होने से फरीदाबाद का निर्यात और आयात भी बुरी तरह चरमरा गया है। इसके कारण यह महंगाई और भी भारी पड़ रही है।
बता दें कि उद्योगों में जनरेटर सेट और अन्य मशीनों के संचालन के लिए डीजल का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। इसके साथ ही ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों में मुख्य तौर पर डीजल का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में उत्पाद एक जगह से दूसरी जगह भेजने में भी अब उद्यमियों को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।