{"_id":"69a5974171bb4c713e09c26a","slug":"video-kumaon-kings-beat-average-batters-by-17-runs-in-faridabad-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: कुमाऊं किंग्स ने जीता मुकाबला, एवरेज बैटर्स को 17 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: कुमाऊं किंग्स ने जीता मुकाबला, एवरेज बैटर्स को 17 रन से हराया
फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को कुमाऊं किंग्स और एवरेज बैटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। कुमाऊं किंग्स ने इस मैच में एवरेज बैटर्स को 17 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमाऊं किंग्स ने 148 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एवरेज बैटर्स की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 131 रन पर ऑल आउट हो गई।
कुमाऊं किंग्स की ओर से गौरव भंडारी ने 33 जबकि दीपक और नवीन ने 24-24 रन बनाए। एवरेज बैटर्स के लिए योगेश बावरी ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में एवरेज बैटर्स की ओर से बल्लेबाजी को आए सुमित ने 37 और शैलेंद्र ने 33 रन की पारी खेली। वहीं कुमाऊं किंग्स की ओर से गौरव भंडारी ने चार विकेट चटकाए जबकि नेगी, पंकज और नरेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। गौरव भंडारी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।