{"_id":"69a5973d258c38626004f250","slug":"video-para-players-showed-talent-in-athletics-in-faridabad-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: एथलेटिक्स में दिखाया पैरा खिलाड़ियों ने दम, एकदिवसीय ट्रायल का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: एथलेटिक्स में दिखाया पैरा खिलाड़ियों ने दम, एकदिवसीय ट्रायल का हुआ आयोजन
फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में सोमवार को राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। इस एथलेटिक्स ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम में चयन के लिए भरकस प्रयास किया। इनमें रोहन, अजीत और पवन जैसे कुछ खिलाड़ियों ने भाला फेंक और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बता दें कि इन एथलेटिक्स ट्रायल में शॉटपुट, लंबीकूद, हाईजंप, 100, 200, 400 और एक हजार मीटर दौड़, 50 मीटर बैक रेस, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, रिले रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, सैक रेस और रस्साकशी सहित एथलेटिक्स के अन्य खेल खेले गए। इनमें हरियाणा के चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाया। हालांकि अभी तक किसी भी खेल में चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
हरियाणा की पैरालंपिक कमेटी के आधिकारिक सदस्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे से शुरू हुए ट्रायल शाम को करीब पांच बजे तक चले थे। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंगलवार को सभी खेलों में राज्य की टीम में चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।