{"_id":"69c1576c5d3b197eb20e3003","slug":"video-debt-ridden-youth-commits-suicide-by-hanging-in-muradnagar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सट्टे की लत ने उजाड़ा घर: मुरादनगर में कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगा दी जान, मौत से इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टे की लत ने उजाड़ा घर: मुरादनगर में कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगा दी जान, मौत से इलाके में मचा हड़कंप
ईदगाह कॉलोनी में कर्ज डूबे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। जनपद बागपत के सिघावती अहीर निवासी आसिफ (37) पुत्र युनूस मुरादनगर की ईदगाह कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।
वह उड़ीसा में तिरपाल व कंबल सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद जब खिड़की से देखा आसिफ का पंखे से लटका हुआ था।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी। एसीपी ने बताया आसिफ सट्टा खेलने का आदी था, जिसके कारण उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की है, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।