{"_id":"67472933c379791fe706e79d","slug":"video-police-reunited-a-young-man-who-went-missing-31-years-ago-with-his-family-in-ghaziabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 31 वर्ष बाद परिवार से मिला राजू... खुद परिजन को ढूंढने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 31 वर्ष बाद परिवार से मिला राजू... खुद परिजन को ढूंढने निकला था
31 सालों से लापता राजू को बुधवार शाम उसका परिवार मिल ही गया। राजू का परिवार शहीद नगर में रहता है। खोड़ा थाना पुलिस ने राजू को परिवार से मिलवाया और फिर उसे सुपुर्द कर दिया। इससे पहले राजू अपने परिवार को खोड़ा में तलाश रहा था। मीडिया पर खबर चलने के बाद परिवार खोड़ा थाना पहुंचा था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि करीब 31 साल पहले अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में निकले राजू को परिवार को सुपुर्द कर दिया। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने पर महिला और कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने राजू को अपना बताया। लेकिन राजू परिवार के सदस्यों को पहचान नहीं पा रहा था। इसके बाद राजू के पिता को फोन करके बुलाया। परिवार के सभी सदस्यों ने राजू को पहचान लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।