{"_id":"69c3f1104cee769f980b28de","slug":"video-accident-in-gurugram-two-women-injured-after-house-roof-collapses-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हादसा: घर की छत ढहने से दो महिलाएं घायल, घायलों में एक महिला गर्भवती; दोनों मजूदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हादसा: घर की छत ढहने से दो महिलाएं घायल, घायलों में एक महिला गर्भवती; दोनों मजूदर
सिटी थाना के अंतर्गत रोशनपुरा में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान छत गिरने से बुधवार की दोपहर दो महिला मजूदर घायल हो गई। इनमें एक महिला गर्भवती है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत गिरने से दो महिलाएं घायल होने की सूचना मिलने पर सिटी थाने की पुलिस मौके पर गई थी। मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
रोशनपुरा में एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर के समय दोनों महिला मजदूर मकान की छत पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान पूरी छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई और दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। मजदूरों को हेलमेट, बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा घेरे के काम कराया जा रहा था।
छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। वहां मौजूद युवकों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया और दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि छत गिरकर महिलाएं घायल होने के मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मकान मालिक व ठेकेदार को बुलाया गया है, ताकि हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सके। मामले में कोई शिकायत आती है तो प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।