{"_id":"69c39ae8527974c01f0a6a34","slug":"bareilly-young-man-falls-into-drain-near-bus-stand-trapped-for-15-hours-rescue-operation-underway-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, 15 घंटे से फंसा, रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, 15 घंटे से फंसा, रेस्क्यू जारी
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 PM IST
Link Copied
बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के समीप मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक खुले नाले में गिर गया। रात साढ़े 12 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं, मगर पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह फिर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रामपुर से मशीन मंगा कर नाले का स्लैब तोड़ा गया है। मशीनों से नाले का पानी निकाला जा रहा है। 15 घंटे बीतने के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिला है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि युवक कौन था? फिलहाल पुलिस उसके बारे में पता लगाने में जुटी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों ने स्लैब हटाया था। इसके बाद से नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक अचानक नाले में गिर गया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सेटेलाइट पुलिस चौकी के माध्यम से सूचना मिली था कि कोई युवक रोडवेज बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिर गया है। उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा तो व्यक्ति नाले में गिरता हुआ नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।