{"_id":"69e6519f9b6a2fb81c0a2333","slug":"video-case-registered-for-playing-dj-till-late-night-in-two-clubs-of-gurugram-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, गुरुग्राम में दो क्लब संचालकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, गुरुग्राम में दो क्लब संचालकों पर केस दर्ज
गुरुग्राम में बिना अनुमति के देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो क्लब संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संचालकों को पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। संचालकों की पहचान दिल्ली के शालीमार बाग निवासी रजत गुप्ता और साउथ सिटी-दो निवासी अनुज मेहंदीरता के रूप में हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त यशवंत यादव शनिवार को रात्रि गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि क्लबों में तेज आवाज में गाने चलाए जा रहे है। सूचना पर सेक्टर-61 स्थित डॉन जॉन बीवाईओबी एंड लाउन्ज क्लब में जांच की गई तो वहां पर रात 10 बजे के बाद निर्धारित आवाज से तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। इसके बारे में क्लब संचालक रजत गुप्ता से पूछा गया तो उनके पास से निर्धारित आवाज से तेज आवाज में गाने बजाने की अनुमति नहीं थी। सेक्टर-58 स्थित वेयर एल्स बीवाईओबी एंड लाउन्ज क्लब में भी बिना अनुमति के तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। संचालक अनुज मेहंदीरता के पास भी लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मौके से तीन म्यूजिक सिस्टम और चार स्पीकर जब्त कर लिए और संचालकों को जांच में शामिल किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अब कानूनी कार्रवाही एसडीएम कार्यालय की तरफ से की जा रही है। इसके लिए उन्हें पत्र भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।