{"_id":"6a352f06919dd589d60da454","slug":"video-challans-issued-to-4417-vehicles-in-gurugram-in-17-days-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: फर्जी नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 17 दिन में 4417 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: फर्जी नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 17 दिन में 4417 चालान
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 1 जून से 17 जून तक 4417 वाहनों के चालान किए। इस दौरान करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करना और अपराधों पर रोक लगाना है। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में अपराधी फर्जी या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में एचएसआरपी प्लेट्स अपराध नियंत्रण और वाहन की पहचान करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण गहलोत ने वाहन चालकों से जल्द से जल्द अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई। 3 जून से 17 जून के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 9057 चालान किए गए और 63 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक लेन बदलना सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन रहा है। इसी को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चार पुलिस गाड़ियां और आठ बाइक लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को सही लेन में चलने के लिए जागरूक कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।