{"_id":"6a6f3fbf976e6163cd075f4b","slug":"video-district-level-yogasan-competition-in-gurugram-today-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आज, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आज, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
गुरुग्राम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आज सेक्टर -75 स्थित सूरज स्कूल में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक आयु वर्ग में एक स्कूल से अधिकतम 6 बालक और 6 बालिकाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता के लिए सभी टीमों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच ट्रेडिशनल योगासन (व्यक्तिगत), आर्टिस्टिक योगासन (सिंगल), आर्टिस्टिक योगासन (पेयर) तथा रिदमिक योगासन (पेयर) स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलापन, तालमेल और प्रस्तुति कौशल का आकलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।