{"_id":"6a7aff6295a7edba240390d6","slug":"video-municipal-corporation-employees-strike-in-gurugram-extended-until-august-15-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ी, समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ी, समर्थन में किया प्रदर्शन
हरियाणा सरकार की ओर से मानी गई मांगों के संबंध में आदेश जारी करने में हो रही देरी और कथित वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल अब 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कमला नेहरू पार्क में आयोजित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय रैली में हिस्सा लिया।
राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार के साथ 13 मई को हुए समझौते के बावजूद मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जन संगठनों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से निगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन-ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और नियमित भर्ती समेत कई मांगों पर वादा पूरा नहीं कर रही है। उनका कहना है कि सरकार बार-बार बैठकें कर आश्वासन दे रही है, लेकिन सहमति बनी मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।