Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
VIDEO : process of demolishing the dilapidated building at Nehru Stadium in Gurugram is not progressing
{"_id":"6718ea5a78d79091bd02b7f0","slug":"video-process-of-demolishing-the-dilapidated-building-at-nehru-stadium-in-gurugram-is-not-progressing","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में जर्जर हो चुकी इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया नहीं बढ़ रही आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में जर्जर हो चुकी इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया नहीं बढ़ रही आगे
सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में जर्जर हो चुके हॉस्टल और पुराने कार्यालय की इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही। इन दोनों इमारतों को कई साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। पिछले दिनों हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में स्टेडियम के पुराने भवनों की जगह नए भवन बनने का इंतजार खिलाड़ी व प्रशिक्षक कर रहे हैं। यहां पर हॉस्टल बनने के बाद कई खेलों के खिलाड़ियों को आवासीय अकादमी की सुविधा मिलेगी।
नेहरू स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी के पुराने कार्यालय के भवन की जगह खिलाड़ियों के लिए पुनर्वास केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) की बनाने की योजना है। पुनर्वास केंद्र बनने के बाद खेलकूद के दौरान चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को उपचार के साथ-साथ चोट से बचने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल और हॉकी के 64 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था थी। हॉस्टल में वर्ष-2015 में कंडम घोषित किया गया था, इसके बाद यहां पर खिलाड़ियों को नहीं ठहराया जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।