{"_id":"6a71d734247c05ca770fabd2","slug":"video-relief-from-humidity-in-gurugram-following-heavy-rain-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुगाम में झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, सोहना में सबसे अधिक 23 मिमी वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुगाम में झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, सोहना में सबसे अधिक 23 मिमी वर्षा
गुरुग्राम जिले में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही। बारिश के मद्देनजर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीमें संभावित जलभराव वाले स्थानों पर तैनात रहीं और पानी निकासी पर नजर रखी।
जिला प्रशासन की 3 अगस्त सुबह 8 बजे से 4 अगस्त सुबह 8 बजे तक की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, सोहना तहसील में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम और पटौदी तहसील में 15-15 मिमी, वजीराबाद में 7 मिमी, कादीपुर और हरसरू में 6-6 मिमी, जबकि मानेसर और फर्रुखनगर में 4-4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बादशाहपुर में सबसे कम 2 मिमी बारिश हुई।
बारिश के दौरान शहर के कुछ निचले हिस्सों और संवेदनशील स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन संबंधित एजेंसियों की टीमें पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर मौजूद रहीं। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।