{"_id":"68ea7a86cc24b0ff0d01f369","slug":"video-warehouse-closed-due-to-ban-on-sale-of-firecrackers-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटाखों की बिक्री पर रोक लगने से गोदाम बंद, बाहर लगाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की बिक्री पर रोक लगने से गोदाम बंद, बाहर लगाए नोटिस
साइबर सिटी में पटाखा गोदामों के संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेशों का इंतजार है। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगे होने के कारण फिलहाल गोदामों को बंद रखा गया है। गोदामों के बाहर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का नोटिस लगाया हुआ है।
गुरुग्राम में पटाखा गोदामों पर रोजाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा अन्य कई जिलों और दिल्ली के लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। गोदाम बंद मिलने पर लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गुरुग्राम के गाडौली गांव के पास बने गोदामों पर शनिवार को भी पटाखे खरीदने के लिए काफी संख्या में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली के लोग आए हुए थे। पटाखा गोदाम बंद मिलने पर लोग आसपास के गोदाम खुलने के बारे में पूछ रहे थे। वहीं, पटाखा गोदामों के बाहर लिखे गए मोबाइल नंबर पर भी कॉल करके गोदाम खुलने के बारे में जानकारी ली जा रही थी। गोदाम मालिकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाला देकर आगामी निर्णय तक गोदाम खुलने को लेकर बताया जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।