{"_id":"68ea255316ed4bfb210dbdef","slug":"video-karava-catha-para-varata-taugdhavana-pahaca-parama-ka-paramaka-ka-gharaval-na-bga-ma-pakaugdhakara-thhana-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर व्रत तोड़वाने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने बाग में पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर व्रत तोड़वाने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने बाग में पकड़कर धुना
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को करवा चौथ पर प्रेमिका को पानी पिलाकर व्रत तोड़वा रहे प्रेमी को युवती के घरवालों ने बाग में पकड़ लिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक के पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में डंडे के लाल निशान छप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना जिला मुख्यालय से सटे एक गांव की है। पकड़ा गया युवक शुभम जिले के ही लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में पाड़ित शुभम ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध हैं। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम पनपने लगा। कुछ ही समय उनका प्रेम गहरा गया।
करवा चौथ पर युवती ने उसके लिए व्रत रखा था। वह अपने घर से शाम को देवा मेला जाने की बात कहकर निकला। जब 8 बजे के बाद चांद निकला सुहागिनें पूजा करने लगीं। इसी समय वह युवती के बुलाने पर उसके गांव किनारे एक बाग में पहुंचा। वहां पर पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़वाया। ठीक इसी समय पीछे से युवती के परिजन व ग्रामीण आ गए। वह बिना कुछ पूछे पीटने लगे।
पीड़ित ने बताया कि युवती कह रही थी कि वह हमारे बुलाने पर आए हैं, उनकी गलती नहीं है। फिर भी कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। बेरहमी से पिटाई के बाद वह लोग युवती को लेकर घर चले गए। पीटने वाले लोग कह रहे थे कि इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाए। मौके पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुझे किसी तरह बचाया। इसके बाद डायल 112 पर फोन पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर जान बच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।