Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
111 people died in the disaster in Uttar Pradesh, Russian President Putin expressed condolences.
{"_id":"6a06d07923850ff03f0a5625","slug":"111-people-died-in-the-disaster-in-uttar-pradesh-russian-president-putin-expressed-condolences-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में आपदा से 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आपदा से 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Fri, 15 May 2026 01:21 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि हुईं, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया है।पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शोक संदेश भेजा है। कहा, उत्तर प्रदेश में तूफान के कारण हुई भारी जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।वहीं, बृहस्पतिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवाएं चलीं, जबकि बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।