Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather: Weather has changed in the state, fog has gone away... now the weather will be like this
{"_id":"6986f6de7f5af7feda0090f3","slug":"up-weather-weather-has-changed-in-the-state-fog-has-gone-away-now-the-weather-will-be-like-this-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: प्रदेश में बदला मौसम, कोहरे ने ली विदा..अब ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: प्रदेश में बदला मौसम, कोहरे ने ली विदा..अब ऐसा रहेगा मौसम
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Feb 2026 01:55 PM IST
प्रदेश में मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे से निजात मिलेगी लेकिन हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है। माैसम विभाग के मुताबिक यूपी में शुक्रवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से तराई समेत प्रदेश भर में कोहरा छंटा है और सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है। पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन पछुआ के असर से प्रदेश में दिन में गुनगुनी धूप खिलेगी और दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं।शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है। शुक्रवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी में सबसे गर्म दिन रहा। इसके बाद आगरा और वाराणसी में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ के असर से प्रदेश में कोहरे से निजात मिलेगी। अगले तीन चार दिन प्रदेश में दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।
राजधानी में चल रहा गुलाबी सर्दी का दौर अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की नर्म धूप जल्द तेज गर्माहट में बदल सकती है। फिलहाल पछुआ हवाओं के असर से धूप में नरमी महसूस हो रही है। उधर, सुबह-शाम के वक्त गलन पहले से कम हुई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस बार फरवरी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं। राजधानी में अभी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही है, जिससे तापमान संतुलित बना हुआ है। अगले तीन दिन दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। हवाओं की रफ्तार कम होते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा।
अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ के कारण फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और कोहरे से भी राहत मिली है। शुक्रवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं आपको बता दें, उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और साफ आसमान रहने की संभावना है, लेकिन सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित होने के आसार हैं। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।