{"_id":"6765a918f94f7c5f0b05f852","slug":"video-368-players-from-17-schools-showed-excellent-performance-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में 17 स्कूलों के 368 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में 17 स्कूलों के 368 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:57 PM IST
सेक्टर 21ए स्थित नोएडा इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को ताइक्वांडो संघ की ओर से दो दिवसीय नोएडा ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसीआर क्षेत्र और मुरादाबाद, फरीदाबाद जैसे स्थानों से आए 17 स्कूलों के 368 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में कुल 70 से अधिक गोल्ड पदक, 70 सिल्वर पदक और 140 कांस्य पदक जीते। ग्रेटर नोएडा के पी-थ्री सेक्टर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 स्वर्ण पदक जीते। वहीं, खेतान पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्णव सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ फाइटर घोषित किया गया। इसके अलावा पूमसे कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेंद्र ठाकुर, लक्ष श्रीवास्तव, और आदित्य प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। नोएडा ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन ने बच्चों के अंदर खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।