Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : 70 percent aided college distanced itself from Project Alankar in Gautam Buddha Nagar
{"_id":"672b5ec74c8fc07e2003556f","slug":"video-70-percent-aided-college-distanced-itself-from-project-alankar-in-gautam-buddha-nagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौतमबुद्ध नगर जिले में 70 प्रतिशत एडेड कॉलेज ने प्रोजेक्ट अलंकार से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौतमबुद्ध नगर जिले में 70 प्रतिशत एडेड कॉलेज ने प्रोजेक्ट अलंकार से बनाई दूरी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:49 PM IST
Link Copied
परिषदीय स्कूलों की मिशन कायाकल्प के तहत सूरत बदली जा रही है। वहीं, इंटर कॉलेज का प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कायाकल्प किया जा रहा है, लेकिन जनपद के एडेड कॉलेज प्रोजेक्ट अलंकार अभियान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। तीन साल में 45 में से 9 कॉलेज ही प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्य कराने के लिए राजी हुए हैं। जबकि करीब 70 प्रतिशत कॉलेज अभी तक दूरी बनाए हुए हैं। सरकार की ओर से 75 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद भी कॉलेज प्रबंधक आगे नहीं आ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कॉलेज प्रबंधक को समझाने में फैल साबित हो रहे हैं।
कॉलेज की स्थिति सही नहीं होने के कारण छात्रों की उपस्थिति पर असर पड़ रहा है। कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर खराब होने के कारण छात्रों की संख्या भी घट रही है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में परिणाम भी गिर रहा है। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि छात्रों से फीस अधिक नहीं मिलती है। कॉलेज में आय का कोई दूसरा स्रोत नहीं है। 25 प्रतिशत धनराशि कहां से लाई जाए। जनप्रतिनिधियों की भी मदद नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण कॉलेज की ओर से दूरी बनाई जा रही है। 25 प्रतिशत धनराशि को जमा करने में उन्हें परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।