Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : accessible toilets became showpiece due to department indifference In Greater Noida
{"_id":"67373969e9d2e037580ff015","slug":"video-accessible-toilets-became-showpiece-due-to-department-indifference-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में विभाग की उदासीनता के चलते सुलभ शौचालय बने शोपीस, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में विभाग की उदासीनता के चलते सुलभ शौचालय बने शोपीस, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:37 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये खर्च कर शहर के अलग-अलग स्थानों पर नौ सुलभ शौचालय बनवाए थे, जो कि विभाग की उदासीनता के चलते ही जर्जर हो रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में विभाग की हकीकत सामने आई है। बीते 17 अक्तूबर को विभाग के अधिकारी की तरफ से बताया गया था कि 15 से 20 दिन के अंदर टेंडर हासिल करने की वाली एजेंसी को शौचालय के रखरखाव का संचालन सौंप दिया जाएगा, लेकिन शुक्रवार को जब बात की गई तो उन्हें टेंडर प्रकिया की जानकारी ही नहीं थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 2020 में शहर के रामपुर, ऐच्छर, बिरौंडा, तुगलपुर, नये की मढेया, घरवरा, मुरशादपुर, रिठोरी और मांयचा में 1.61 करोड़ रुपये धनराशि लगाकर तैयार किया गया था। इनके संचालन के लिए टेंडर प्रकिया भी की गई थी। उस दौरान कुछ स्थानों पर तो शौचालयों का संचालन करने के लिए ठेका लिए गये कंपनी की तरफ से रीडर पहुंचे थे, तो कुछ में पहुंचे ही नहीं थे। जिसके बाद से धीरे-धीरे करके सभी 09 शौचालय बंद हो गए। बीते 02 से 03 वर्षों से सभी शौचालय बंद पड़े हैं। जिसके चलते जर्जर हालत में भी पहुंच गए हैं। शौचालयों के संचालन न होने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।