Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Akshita Sharma of the host school secured the first position in the shooting championship.
{"_id":"6a60d6035f6012b5010a2d73","slug":"video-akshita-sharma-of-the-host-school-secured-the-first-position-in-the-shooting-championship-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप में मेजबान स्कूल की अक्षिता शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग चैंपियनशिप में मेजबान स्कूल की अक्षिता शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:08 PM IST
Link Copied
शूटिंग चैंपियनशिप में मेजबान स्कूल की अक्षिता शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 के विभिन्न आयु वर्गों की एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच दिनभर रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन मेजबान स्कूल की अक्षिता शर्मा ने अंडर-19 कैटेगरी की पिस्टल स्पर्धा में 371 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में हापुड़ के एसएमटी ब्रह्मा देवी एसबीवी मंदिर की माही त्यागी ने 375 अंक हासिल कर पहला और बागपत के ग्रोवेल स्कूल की अदिति 363 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 एयर राइफल वर्ग में गाजियाबाद के एसएजे स्कूल की आन्वी सिंह ने 395 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि नोएडा के कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की स्मायरा कात्यायन 389 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 एयर पिस्टल वर्ग में नोएडा के शिव नादर स्कूल की अनाया जैन ने 378 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ विहार की गायत्री मित्तल 370 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 एयर राइफल वर्ग में आगरा कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल की खुशी चौधरी ने 398 अंक के साथ दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि हापुड़ की सोम्या त्यागी 395 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में मेजबान जेपी पब्लिक स्कूल की अक्षिता शर्मा ने 371 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। मोदीनगर के तुलसीराम महेश्वरी पब्लिक स्कूल की अभिलाषा शर्मा 367 अंक के साथ उपविजेता रहीं। वहीं, अंडर-19 एयर राइफल वर्ग में हापुड़ की माही चौधरी ने 395 अंक के साथ बाजी मारी। ग्रेटर नोएडा के डीपीएस गामा की रुमैसा आलिया 392 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई और राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। प्रतिभागियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टार्गेट सिस्टम, तकनीकी सहायता, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शूटिंग खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन आकाश शर्मा के नेतृत्व में ओलंपियन दीपक कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और आगामी सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों में उत्तर भारत के शीर्ष युवा निशानेबाजों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।