{"_id":"6a608412f766639ae70ff848","slug":"video-video-kagarasa-jalthhayakashha-samata-kaii-nata-kae-gae-hausa-arasata-naha-nakal-ja-saka-pathal-maraca-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट, नहीं निकाला जा सका पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट, नहीं निकाला जा सका पैदल मार्च
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य नेताओं के घर पर रात से ही पुलिस ने डेरा डाल लिया। नतीजतन कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित पैदल मार्च का आयोजन नहीं हो सका। कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंंका गांधी की गिरफ्तारी, नीट पेपरलीक के अलावा डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर की मनमानी, यूरिया खाद की किल्लत के मुद्दों पर बुधवार को विशाल जन-प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था। पटेल नगर तिराहा अकबरपुर से कलेक्ट्रेट तक पद यात्रा भी निकाली जानी थी। इससे पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास महरुआ के बरामदपुर दरियारी में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मंगलवार रात नौ बजे ही पुलिस ने उनके आवास पर डेरा डाल लिया था।
सुबह इसकी जानकारी होने पर तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के साथ वह शांतिपूर्ण ढंग से पद यात्रा करना चाहते थे लेकिन सरकार विपक्ष से डरी हुई है। यही वजह है कि विरोध रोकने के लिए बार-बार पुलिस को आगे किया जा रहा है। इनके अलावा एआईसीसी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी व उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव को भी हाउस अरेस्ट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।