Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Amar Ujala Samvad Society is getting dilapidated due to poor maintenance plaster is falling from many places
{"_id":"6888bf6208f0e3c12e092c7c","slug":"video-amar-ujala-samvad-society-is-getting-dilapidated-due-to-poor-maintenance-plaster-is-falling-from-many-places-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: खराब रखरखाव की वजह से जर्जर हो रही सोसाइटी, जगह-जगह से गिर रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: खराब रखरखाव की वजह से जर्जर हो रही सोसाइटी, जगह-जगह से गिर रहा प्लास्टर
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:40 PM IST
नोएडा सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान निवासियों ने सोसाइटी के खराब रखरखाव को लेकर खास विरोध जताया। सोसाइटी के बिल्डर पर कई आरोप भी लगाए। कहा कि बिल्डर की ओर से सभी फ्लैट निवासियों से हर महीने रखरखाव शुल्क के नाम पर भुगतान लिया जा रहा है लेकिन सोसाइटी की हालत जर्जर होती जा रही है। जगह-जगह से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां पर 17 टावर हैं और 1440 फ्लैट हैं। 2016 से यहां पर लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। सोसाइटी को बिल्डर ही चला रहा है लेकिन रखरखाव के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। एसटीपी, डब्ल्यूटीपी सही नहीं चल रहे है। फायर फाइटिंग सिस्टम ठीक नहीं हैं। यदि आग लग जाए तो फायर कंट्रोल पैनल भी काम नहीं कर रहे हैं। रोजाना लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो रही हैं। बिजली का लोड बहुत कम है और घरों में एसी भी सही से नहीं चल पा रहे हैं। बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है। पिलर में दरारें आ रही हैं और टावरों की दीवारों पर सीलन होने की वजह से प्लास्टर गिर रहा है। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। निवासी स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने रास्ता बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट से कई पेड़ कटवा दिए हैं। पिछले छह महीने से सोसाइटी की गोल्फ कार्ट बंद कर दी हैं।
निवासियों ने बिल्डर पर अतिरिक्त एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) लेने का आरोप भी लगाया है। बताया कि अतिरिक्त एफएआर के नाम पर बिल्डर ने निवासियों से धोखे से दस्तखत करवा लिए थे और निवासियों को इस बारे में कुछ पता नहीं था। जब निवासियों को अतिरिक्त एफएआर के बारे में पता चला तो एओए की ओर से कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। निवासियों ने बताया कि कोई सुविधा देने के नाम पर बिल्डर एफएआर की धमकी देता रहता है। इस मौके पर एओए अध्यक्ष अभिषेक मित्तल, एओए सचिव कमांडर संजीव गुप्ता, एओए उपाध्यक्ष अनूप पोखरियाल, डीबी ननगिया, अमित बख्शी, केके लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।