{"_id":"675d98bb524400ba8f0d3f7f","slug":"video-art-exhibition-of-prisoners-organized-in-district-jail-surajpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला जेल सूरजपुर में बंदियों की कला प्रदर्शनी आयोजित, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला जेल सूरजपुर में बंदियों की कला प्रदर्शनी आयोजित, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 08:09 PM IST
सूरजपुर स्थित जिला अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बंदियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में बंदियों और किशोर कैदियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को उजागर किया गया। प्रदर्शनी में झालर, दीये, बैग, पेंटिंग, और मूर्तियों सहित कई अनोखी और आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। बंदियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और कलाकृतियों ने न केवल उनकी मेहनत को दर्शाया, बल्कि समाज के प्रति उनके पुनर्वास और सकारात्मक योगदान की भावना को भी उजागर किया। इस प्रदर्शनी में जेल के किशोर बंदियों द्वारा तैयार किए गए बैग विशेष आकर्षण का केंद्र बने। ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की गतिविधियां बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि रिहाई के बाद वे समाज में बेहतर जीवन जी सकें। इंडिया वीजन फाउंडेशन के विशाल रावत ने बताया कि लोगों ने बंदियों की कलाकृतियों को सराहा। प्रदर्शनी के जरिए इन वस्तुओं की बिक्री भी की गई, जिससे प्राप्त धनराशि को बंदियों के पुनर्वास और विकास में उपयोग किया जाएगा। यह प्रदर्शनी न केवल बंदियों की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि पुनर्वास के अवसर मिलने पर हर व्यक्ति जीवन में बदलाव ला सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।