{"_id":"673093736ee5ac0fef00daff","slug":"video-bike-rider-dies-due-to-collision-with-truck-on-aligarh-palwal-highway","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सुनिए क्या बोले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सुनिए क्या बोले परिजन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:35 PM IST
झुप्पा के पास अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त बाइक सवार ने हलमेट पहन रखा था। बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे में दम तोड़ने वाले युवक की पहचान अलीगढ़ के गोलगढ़ी गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि सोमवार जेवर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव झुप्पा के पास अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक बाइक सवार दीपक निवासी ग्राम गोलगड़ी जिला अलीगढ़ को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी, जो मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टर द्वारा दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बाइक से गुड़गांव से अपने गांव जा रहा था। मृतक के परिजनों को बुलाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। तहरीर प्राप्त कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।