{"_id":"68bfe8b016dd8a0a090f42f3","slug":"video-bull-attacks-a-child-and-a-youth-in-greater-noida-cctv-footage-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"NCR News: ग्रेनो में आवारा पशुओं की दहशत, बच्चे और युवक पर सांड का हमला; घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR News: ग्रेनो में आवारा पशुओं की दहशत, बच्चे और युवक पर सांड का हमला; घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:13 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में सांड के हमले में पांच साल का रिहान और एक शख्स प्रथम चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवारा पशुओं को गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सेक्टर में आवारा गोवंश और सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण निवासियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि इन पशुओं के हमले से पहले भी कई बार शिकायतें दी गई हैं।लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, सेक्टर में आवारा कुत्तों की समस्या भी गंभीर है, जो लोगों को काट रहे हैं और रेबीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैा भाटी ने प्राधिकरण से मांग की है कि आवारा गोवंश और सांडों को तुरंत गौशाला में स्थानांतरित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।